हांसी: हांसी की न्यू सुभाष कॉलोनी में एक मकान में लगी आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, बड़ा हादसा टल गया
Hansi, Hissar | Feb 28, 2025 हिसार जिले के हांसी में न्यू सुभाष कॉलोनी में शुक्रवार को सुबह 9 बजे राकेश कुमार के मकान की रसोई में चिमनी में आग लग गई।घटना के दौरान घर पर केवल महिला मौजूद थी उसने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।वही आगजनी से रसोई का सारा सामान जलकर राख हो गया।दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पाया