महमूरगंज में अंडर 17 सबजूनियर जिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भी हुए शामिल
अंडर 17 सबजूनियर बालक एवं बालिका पंडित गुप्तेश्वर मिश्र के स्मृति में जिला कुश्ती चैंपियनशिप बुधवार को निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज महमूरगंज वाराणसी में किया गया। जिसका उद्घाटन आनंद प्रभा सिंह प्रधानाचार्या के कर कमलों द्वारा किया गया एवं समापन व पुरस्कार वितरण संजय कुमार सिंह बबलू अध्यक्ष भारतीय कुश्ती महासंघ के द्वारा किया गया।