इटकी में लोक आस्था का महा पर्व की तैयारी अंतिम चरण में चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ हुआ शुरू। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाले इस महापर्व में आज का दिन विशेष महत्व रखता है। छठ व्रतियों ने परंपरागत ढंग से नहाय-खाय के दिन अरवा चावल, चना दाल और कद्दू सब्जी का सेवन प्रसाद के रूप में किया।