आंवला थाना क्षेत्र में मंदिर से पीतल की घंटियां चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को दोपहर एक बजे बताया कि आरोपी के पास से चोरी की गई पांच पीतल की घंटियां बरामद की हैं। आरोपी को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।