धामपुर: रेलवे ओवरब्रिज के पास कार की टक्कर के बाद जेसीबी से टकराया बाइक सवार, हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Jan 16, 2025 धामपुर के रेलवे ओवरब्रिज के पास एक कार ने बाईक सवार को टक्कर मार दी।जिसके बाद बाईक जेसीबी टकराने पर बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हल्दौर क्षेत्र के गांव बल्दिया निवासी पंकज के रूप में हुई। गुरूवार को करीब चार बजे युवक की मौत का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।