गोहरगंज: सतलापुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, मासूम बच्ची घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सतलापुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से पिता-बेटी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति अपनी छोटी बच्ची के साथ मंडीदीप बाजार से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग 1:30 बजे मारुति पैकिंग कंपनी, 40 ब्लॉक के पास अचानक रोड किनारे खड़ी एक सफेद कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मार दी।