डुमरांव: पत्नी की मौत से तनावग्रस्त पुराना भोजपुर के किसान की ट्रेन से गिरकर मौत, बहन के घर जा रहे थे
Dumraon, Buxar | Jan 15, 2026 पुराना भोजपुर गांव के एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर नेऊरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिद्वार यादव उर्फ हरिद्वार पहलवान, पिता स्वर्गीय धर्मदेव यादव के रूप में हुई है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।