मनकापुर: दतौली चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इंडेंट पूजा सम्पन्न
Mankapur, Gonda | Nov 10, 2025 मनकापुर स्थित दतौली चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत से पूर्व सोमवार 1 बजे इंडेंट पूजा संपन्न हुई। आचार्य पंडित विपिन चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमान महाप्रबंधक गन्ना राजकुमार ताया से पूजा कराई। इस दौरान महाप्रबंधक उत्पादन विजय प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय, प्रहलाद कुमार खड़का, श्याम सुंदर नायक, एसबी सिंह मौजूद रहे।