उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने बलिया में स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों की विसंगतियों के खिलाफ शनिवार की दोपहर 2 बजे जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कैंप कार्यालय सीताराम चौराहा, आर्य समाज रोड पर आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने विभाग की नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी।