मुज़फ्फरनगर: जनपद में PET-2025 परीक्षा होगी, 40 हज़ार से ज़्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 22 केंद्रों पर 6 और 7 सितंबर को होगी परीक्षा
बुधवार को DM उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2025 की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।यह परीक्षा 6 व 7 सितंबर को आयोजित होगी।जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी।जिसमे 40 हज़ार 320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे