पालीगंज: सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चंढोस गांव के पास बाइक फिसलने से युवक घायल
Paliganj, Patna | Jun 24, 2024 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंढोस गांव के पास फिसल कर गिरने के कारण बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है। घायल बाइक सवार युवक किंजर गांव का रहने वाला वीरेंद्र कुमार बताया जा रहा है।