मुंगेर: हेरुदियारा शहीद स्मारक के पास स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर, 8 लोग घायल
Munger, Munger | Apr 6, 2025 लखीसराय-मुंगेर मुख्य पथ एनएच 80 पर रविवार की शाम 4:00 करीब सफियासराय थानान्तर्गत हेरूदियारा शहीद स्मारक के समीप स्कार्पियो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में स्कार्पियो पर सवार 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सफियासराय थाना की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों रेफर किया गया