सुपौल: जल जमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 में लोगों किया जोरदार प्रदर्शन #jansamasya
Supaul, Supaul | Oct 2, 2025 आज गुरुवार के दोपहर 12 बजे सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में जल जमाव की समस्या को लेकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय नागरिक मोहम्मद महमूद ने बताया कि बरसात और नाले का पानी सड़क पर लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता हैं।