धमदाहा: धमदाहा में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई मैट्रिक की परीक्षा; एसडीओ ने दी जानकारी
बुधवार को धमदाहा में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। एसडीओ राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट के साथ वीक्षक और पुलिस बलों को लगाया गया है ताकि कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न हो सके।