थाना क्षेत्र के इचाक गांव अंतर्गत पूर्णाडी टोला में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित एक विशाल बरगद के पेड़ की भारी डाली अचानक गिर जाने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेड़ के नीचे बैठे पशुपालक टहल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव के टहल यादव, भवानी यादव सहित कुछ अन्य ग्रामीण ठंड स