तिल्दा: पत्नी से कर रहा था विवाद, भाई और भतीजों ने मिलकर पीटा
Tilda, Raipur | Jun 14, 2024 प्रार्थी हेमलाल वार्ड 20 तिल्दा बस्ती निवासी है। खाना खाकर घर के बाहर गली में था। पत्नी से परिवारिक बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच प्रार्थी का भाई कमलेश सत्या एवं भतीजा टिकेश सत्या, लोकेश सत्या आये। पत्नी के साथ झगड़ा पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। फिर लोकेश ने डंडा से एवं कमलेश और टिकेश ने हाथ मुक्का से मारपीट की।