तिल्दा: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर तिल्दा नेवरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर मनाया जश्न
Tilda, Raipur | Jun 10, 2024 भाजपा गठबंधन द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने एवं नरेन्द्र मोदी द्वारा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर आज तिल्दा नेवरा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा के नेतृत्व में स्टेशन चौक तिल्दा में जबर्दस्त आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया गया।