इटावा: इटावा महोत्सव में अखिल भारतीय दंगल के पहले दिन सैफई के पहलवानों का दबदबा, SDM सदर ने पहलवानों के साथ मिलाकर किया शुभारंभ
Etawah, Etawah | Dec 26, 2024 इटावा महोत्सव में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्टस स्टेडियम में मुख्य अतिथि sdm सदर विक्रम सिंह राघव ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। गुरुवार दोपहर 3 बजे शुरू हुए दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ ही आसपास के जिलों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपने दांवपेंच दिखाए। दो दर्जन कुश्तियां हुई जिसमें सैफई का दबदबा रहा।