कन्नौज: कन्नौज के ग्राम श्यामपुर में स्थित ठाकुर जी बाबा के मंदिर में सभी परेशानियों का होता है समाधान
कन्नौज जिले के श्यामपुर गांव में ठाकुर जी बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी यहां श्रद्धाभाव से अपनी परेशानी लेकर आता है, उसकी हर परेशानी यहां दूर हो जाती है। बाबा सभी की मनोकामना पूरी करते है, यहां भक्त काफी दूर-दूर से आते है और सबके कष्ट दूर होते है। शुक्रवार दोपहर 2 बजे भक्त आकाश ने मंदिर के विषय में जानकारी दी है।