बिहार: मोगल कुआं से लेकर सोहसराय तक नगर निगम के द्वारा हटाया गया अतिक्रमण
Bihar, Nalanda | Nov 23, 2024 बिहार शरीफ नगर निगम द्वारा शनिवार की सुबह 11 बजे से मोगलकुआँ से लेकर सोहसराय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के कर्मियों ने बताया मोगल कुआं से सोहसराय तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जारहा है। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।