बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सहाय में दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सहाय में दबंगों द्वारा एक दंपति को जमकर पीटा गया है। मारपीट में दंपति को काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।