बिजनौर: गांव झलरा में आवारा कुत्तों का आतंक 2 बच्चों पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | May 26, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झलरा में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को सड़क पर खेल रहे दो बच्चों को आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग उठाई