लखीमपुर: कलेक्ट्रेट सभागार जिले के प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक दिए जरूरी दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले में दो दिवसीय दौरे पर जहां आज दूसरे दिन जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी जिले के जनप्रतिनिधियों व जिले के उच्च अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की है। मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा की बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जिला प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है।