गिरियक: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में विम्स पावापुरी में ओपीडी सेवा ठप, मरीजों को परेशानी
Giriak, Nalanda | Aug 17, 2024 कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में विम्स पावापुरी में ओपीडी सेवा ठप रही जिससे मरीजो को परेशानी हुई. इस दौरान विम्स पावापुरी में मरीजों के लिये बनाये गये रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा. इक्का दुक्का मरीज एवं उनके परिजन विम्स पावापुरी में घूमते देखे गये और इलाज कराये बगैर अपने घरों को लौट गये.