गिरियक: डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट, स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया दिशा निर्देश
Giriak, Nalanda | Aug 13, 2024 डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलर्ट हो गया है. गिरियक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि सिविल सर्जन से मिले दिशा निर्देश के आलोक में डेगू मरीजों की पहचान एवं इसके इलाज के लिये स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिया गया है.