गिरियक: कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में विम्स पावापुरी से डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
Giriak, Nalanda | Aug 16, 2024 कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की रेप व हत्या के विरोध में विम्स पावापुरी से डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला और इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए रेप व हत्या में संलिप्त बदमाशों को कड़ी सजा देने की मांग की. बताते चलें कि शुक्रवार से विम्स पावापुरी में अनिश्चिकालीन के लिये ओपीडी सेवा बंद हो गयी है.