गिरियक: गिरियक प्रखंड कार्यालय समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर दिया धरना
Giriak, Nalanda | Aug 14, 2024 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरियक प्रखंड कार्यालय समक्ष बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर धरना दिया. धरना का नेतृत्व गिरियक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रौशन ने किया. मौके पर राज्य प्रतिनिधि प्रो. बच्चन कुमार पांडेय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद राज्य की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है.