बरेली: लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी वायरल
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन को लेकर असहमति जताई गई है। जिलाध्यक्ष अशफाक ने ऐसा कोई भी पत्र लिखने से इनकार करते हुए इसे फर्जी बताया है। उन्होंने आज शुक्रवार को बताया कि चुनाव में यह विपक्षियों का षड्यंत्र है।