मड़ियाहू: विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने जिला उपाध्यक्ष से मुलाकात की, संगठन की मजबूती पर चर्चा
अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पटेल (सेठ जी) से मुलाकात की। यह भेंट मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के काल्हूपुर निवासी सेठ जी के सितमसराय स्थित प्रतिष्ठान पर हुई।