जगाधरी: 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर कृषि मंत्री ने की बैठक
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज लघु सचिवालय में पहुंच करके अधिकारियों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक ली। जिसमें उन्होंने जानकारी दी के 25 नवंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गुरु तेग बहादुर जी के 350 वे शहीदी दिवस के उपलक्ष में कुरुक्षेत्र में किया जाना है। जिसकी रूपरेखा उन्होंने मिलकर के तैयार की ताकि कोई परेशानी ना हो।