मामला पिपरिया क्षेत्र अंतगर्त आने वाले ग्राम पेंड्रा का हैं। जहाँ रविवार की शाम 04 बजे के करीब मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ़्तार बाइक सवार व्यक्ति अपने बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 की टीम नें जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया है।