फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाई जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान संजय शर्मा उर्फ सोनू पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी ग्राम कजरौटा थाना फतेहगंज पूर्वी को एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरे मामले में बुधवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे दी जानकारी।