फरीदपुर: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए घर से निकाला, फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गंगानगर कॉलोनी की रहने वाली पिंकी मिश्रा पत्नी श्री राजकमल ने फरीदपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया। उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज से राजकमल मिश्रा के साथ संपन्न हुआ था विवाह के बाद से ही ससुराल वाले पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे गंदी-गंदी गालियां देते थे जान से मारने की धमकी देते थे।