कोल: माबूद नगर, भाभी को देवर के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, कोल्ड्रिंक की बोतल मारकर महिला को किया घायल
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 थाना रोरावर इलाके के माबूद नगर में शुक्रवार की देर रात भाभी को देवर के साथ हो रही मारपीट का विरोध करना भारी पड़ गया।घर मे घुस कर देवर के साथ मारपीट कर रहे दंबगो ने महिला के चेहरे पर कांच की बोतल मार दी, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने पूरे मामले मेडिकल परीक्षण व तहरीर के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।