सिरोंज: विदिशा कलेक्टर ने अशासकीय स्कूलों और पुस्तक विक्रेताओं को दिए निर्देश
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने विदिशा जिले में संचालित अशासकीय स्कूलो और पुस्तक विक्रेताओं से पुनः संवाद किया है। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में स्कूल संचालको और बुक सेलर को शासन के नवीन संशोधित नियमो से अवगत कराते हुए उनका पालन सुनिश्चित कराने की पहल करने से अवगत कराया गया है।