सिरोंज: शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देर रात तक दर्शन
Sironj, Vidisha | Mar 29, 2025 सिरोंज में शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे से पूजन की शुरुआत हुई है। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक हुआ। देर रात करीब 11 बजे तक मंदिर के पट खुले रहे। बताया जा रहा है कि इस दिन ग्रहों की दशा में होने वाले परिवर्तन के कारण पूजन और दर्शन का महत्व बढ़ गया।