मेरठ: जानी क्षेत्र में सड़क किनारे मिला बुरखा पहने महिला का शव, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सिवाल खास के पास हुई घटना
Meerut, Meerut | Sep 17, 2025 जानी। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर सिवाल खास पुल के पास 17 सितंबर 2025 की सुबह एक 32 वर्षीय महिला का शव मिला। महिला के गले पर फंदे और खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला ने बुर्का पहना हुआ था और खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।