शाजापुर: शाजापुर में एलपीजी सिलेंडर लेने गैस गोदाम पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शाजापुर में आज एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए शहर की गैस एजेंसी के गोदाम पर लोगों की भीड़ लगी रही।बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लगकर सिलेंडर लेने पहुंचे।दोपहर मेंSDMमनीषा वास्कले ने संबंधित अधिकारियों के साथ गैस गोदाम का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया।और उन्होंने एजेंसियों को उपभोक्ताओं को घर-घर गैस वितरण सुनिश्चित करने केनिर्देश दिए