जनजाति विकास मंच छनेरा हरसूद द्वारा शनिवार शाम 5 बजे के लगभग वार्ड क्रमांक 14 में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता आनंदराम धोपे ने संबोधित करते हुए कहा कि वाम इतिहासकारों ने जनजाति समाज के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पराक्रम की उपेक्षा करते हुए उन्हें इतिहास में यथोचित स्थान नहीं दिया।