हिलसा: भोकलापर गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ घायल
Hilsa, Nalanda | Jun 26, 2024 हिलसा थानाक्षेत्र के भोकलापर गांव में पुराना विवाद को लेकर बदमाशों ने घर पर चढ़कर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर हिलसा थाना के SI शिल्पी राणा पुलिस बल के साथ पहुंची और जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया। जख्मी व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के रामजतन साव के 40 वर्षीय पुत्र पंकज शाव हैं।