नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरियांवां कर्बला से पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निर्मित टनाका देशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से 12 कार्टून में भरी कुल 300 पीस शराब, प्रत्येक 300 एमएल, यानी कुल 90 लीटर शराब जब्त की है।इस संबंध में माली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर