हरदोई: मेडिकल कॉलेज हरदोई में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते बन्द रही ओपीडी, किया प्रदर्शन
Hardoi, Hardoi | Aug 16, 2024 मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी बन्द रही। डॉक्टरों ने प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा की मांग की है। हड़ताल के चलते मरीज बगैर दवा लिए वापस लौट गए।बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे देश में आज सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर है। ऐसे में दवा लेने आए मरीजों को निराश लौटना पड़ा है।