खंडवा नगर: खंडवा में आज आरएसएस का शताब्दी पथ संचलन, पुलिस अलर्ट, जगह-जगह बैरिकेडिंग और रूट निरीक्षण जारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर खंडवा शहर में आज निकलने वाले भव्य पथ संचलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नार्मल स्कूल ग्राउंड से शुरू होने वाले संचलन के रूट पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।