बेगूसराय: कारगिल भवन में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर DDC की अध्यक्षता में हुई बैठक, गांधी स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम
कारगिल भवन में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर DDC की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर झंडोत्तोलन के बाद सभी जिला स्तरीय कार्यालय में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद जिले के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन होगा।