आठनेर: ग्राम पचबढ में आगजनी, 5 एकड़ गेहूं जलकर राख, किसान को ₹1 लाख से अधिक का नुकसान
Athner, Betul | Mar 29, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पचबढ में किसान जगदीश वडूकले के खड़े गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई आग की ऊंची लपटों ने किसान की मेहनत जलाकर राख कर दी देखते ही देखते 5 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई आसपास के किसानों और दमकल कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को लगभग एक लाख से अधिक का नुक्सान हुआ है