अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि उनका कार्यकाल मई माह में समाप्त हो रहा है। इसलिए संरक्षक मंडल से आग्रह किया और अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद संरक्षक मंडल ने सर्वसम्मति से दीपक गुप्ता सर्राफ को पुनः अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना। वहीं राकेश गुप्ता 'रॉकी भाई' को कोषाध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।