मंडावरी के जमना वाली ढाणी में गुरुवार को एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर मंडावरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका की पहचान 35 वर्षीय हेमा मीणा पत्नी पप्पूलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, मलारना चौड़ निवासी के रूप में हुई। हेमा दशहरे पर अपने पीहर मंडावरी आई हुई थी और पिछले कई दिनों से मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। व