कोटा: आकाशीय बिजली का कहर, सुखेना गांव में 5 मवेशियों की मौत, किसानों को हुआ भारी नुकसान
Kota, Bilaspur | Mar 30, 2026 बेलगहना तहसील के ग्राम सुखेना में सोमवार शाम को अचानक मौसम के बदल जाने से आई आंधी तूफान और हल्की बारिश के बीच आकाशी बिजली के चपेट में आने से पांच गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार ग्राम सुखेना निवासी मोतीराम भानु के तीन तथा रामशरण एवं मनहरण के एक -एक कुल पांच मवेशियों की मौके पर मौत हो गई जिससे प्रभावित किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है