ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के निर्देशन में मैदानी अमला जल स्रोतों की स्वच्छता, गुणवत्ता परीक्षण और क्लोरिनेशन पर कार्य कर रहा है।