मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी में फंदे से लटका मिला युवक का शव.
मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगरारी से सिवाईपट्टी पुलिस ने शनिवार की शाम घर में रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ किशन कुमार (28) का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से अवसाद में था। वह अपने घर में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।